Advertisement

बंगाल में ममता का जादू बरकरार

148 वार्डों में 140 पर तृणमूल का कब्जा, भाजपा को आठ सीटें

नई दिल्ली। बंगाल में ममता के जादू के आगे सभी दाल फीके नजर आ रहे हैं। हाल ही में सात नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनावों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की आंधी में भाजपा समेत सभी दल उड़ते नजर आए हैं। तृणमूल ने सभी सात पालिकाओं पर जबरदस्त जीत के साथ दूसरी पार्टियों का सफाया कर दिया है। इनमें से एक नगर पालिका को तृणमूल ने लेफ्ट फ्रंट से छीना भी है। बंगाल में जिन सात नगर पालिकाओं के लिए चुनाव हुए, उनमें पंंसकुरा, नलहाती, हल्दिया, बुनियादपुर, दुर्गापुर, कूपर्स कैंप और धूपगुरी शामिल हैं।

इन निकाय चुनावों ने जाहिर कर दिया इन सभी जगहों पर तृणमूल के आसपास भी दूसरी पार्टियां नहीं हैं। सभी सात नगरपालिकाओं में राज्य की सत्ताधारी पार्टी जिस प्रचंड बहुमत से जीती है, उससे ये भी पता लगता है कि यहां उसने अपना मजबूत आधार बना लिया है। इन चुनावों में भाजपा ने काफी कोशिश की थी लेकिन उसे केवल 08 सीटें मिल पाईं।

कांग्रेस कहीं भी अपना खाता भी नहीं खोल सकी तो लेफ्ट फ्रंट का सूपड़ा साफ हो गया। सभी 148 वार्डों में चुनावों के परिणाम आ गए हैं। तृणमूल ने 140 वार्ड सीटें जीतीं तो भाजपा को आठ पर जीत मिली। लेफ्ट फ्रंट को महज एक जबकि एक अन्य वार्ड सीट पर अन्य की जीत हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *