Advertisement

एक और बच्चा हुआ ‘ब्‍लू व्‍हेल’ का शिकार

कोलकाता। इंटरनेट के खूनी गेम ‘ब्‍लू व्‍हेल’ ने एक और बच्चे को शिकार बनाया है। पश्चिमी मिदनापुर जिले के एक 14 साल के बच्‍चे अंकन डे ने घर के बाथरूम में कथित रूप से आत्‍महत्‍या कर ली। कहा जा रहा है कि उसको ब्‍लू व्‍हेल खेलने की लत लग गई थी और अपने पिता के डेस्‍कटॉप पर इस गेम को खेला करता था। दरअसल यह गेम 50 दिनों का टास्‍क देता है और उसी क्रम में भारत समेत चीन, अमेरिका और अन्‍य देशों में कई बच्‍चों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि चीन में इस तरह की 100 मौतें हुई हैं।

अंकन डे पश्चिमी मिदनापुर के आनंदपुर कस्‍बे के स्‍थानीय स्‍कूल का दसवीं क्‍लास का छात्र था। शनिवार को जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो उसने परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और फ्लोर पर पड़ा पाया। परिवार के एक सदस्‍य के मुताबिक उसका सिर एक प्‍लास्टिक बैग से ढंका था और गर्दन के पास उसने उसको कसकर बांध रखा था। अंकन के एक दोस्‍त ने बाद में बताया कि वह ‘ब्‍लू व्‍हेल चैलेंज’ को खेल रहा था।

बता दें की इसी तरह के एक मामले में एक अगस्‍त को मुंबई के अंधेरी में 14 साल के एक बच्चे ने अपनी सोसायटी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे ‘ब्लू व्हेल गेम’ को वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस खेल ने दुनिया भर में 250 के करीब बच्चों की जान ले चुका है। मेघवाड़ी पुलिस के अनुसार एम्पायर हाइट्स की छत से 14 साल के एक बच्चे ने कूद कर जान दे दी। पता ये भी चला है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले उस बच्चे ने खुदकुशी से पहले अपने इरादे के बारे में दोस्तों को सोशल साइट पर बताया भी था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *