Advertisement

सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्‍चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ फिल्‍म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाले हैं। फिल्‍मों के सेट पर अमिताभ शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। लेकिन दर्द के बाद भी अमिताभ ने पूरी टीम को इंतजार नहीं कराया और लगातार शूट जारी रखा।

खबर के अनुसार फिल्‍म का एक सीन शूट करते हुए अमिताभ बच्‍चन के पैर में फ्रैक्‍चर हो गया है। शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण अमिताभ बच्चन की पीठ में भी दर्द होने लगा, लेकिन फिल्म के बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने इसमें कोई भी बदलाव करने के लिए मना कर दिया। वह अपनी पीठ दर्द और पैर की चोट के साथ ही शूटिंग कर रहे।

अमिताभ ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ के अलावा ‘102 नॉट आउट’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ 102 साल के बुजुर्ग बने हुए हैं जिसका 75 साल का बेटा होता हैं। फिल्म में बाप-बेटे के किरदार में अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर दिखने वाले हैं। ‘102 नॉट आउट’ यह फिल्म गुजराती नाटक पर आधारित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *