Advertisement

BMC स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (मनपा) के स्कूलों में ‘वंदे मातरम गाना’ अनिवार्य करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। मुंबई महापौर के मुताबिक इस मामले पर अंतिम फैसला लेने के लिए इसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। इस मामले पर मुंबई के एक मेयर ने कहा है कि मनपा के स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य करने के लिए मनपा ने नोटिस पास किया है।

मुंबई मेयर ने आगे कहा कि इस पर अंतिम फैसला प्रदेश सरकार की ओर से लिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शिवसेना मुंबई के स्कूलों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने की मांग लगातार कर रही थी। इसी मामले के तहत राष्ट्रवाद के नाम पर छिड़ी बहस के बीच मनपा सहित सभी अनुदानित स्कूल में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने की मांग का प्रस्ताव रखा गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *