बॉलीवुड के सितारे आजकल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी अलग और नए नए तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘बरेली की बर्फी के प्रमोशन के लिए बिन बुलाए बाराती बन गए।
दरअसल ये सितारे अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अचानक बिना बताए एक सगाई फंक्शन में पहुंच गए। सगाई के इस फंक्शन में पहुंचे कृति और आयुष्मान को देखकर दुल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग दंग रह गए। बता दें कि फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के ट्रेलर के बाद हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ रिलीज हुआ है।
इस संगीत में अचानक पहुंचे आयुष्मान और कृति ने अपने इसी नए गाने पर इस संगीत में जमकर डांस किया। ऐसे में सगाई कर रहा जोड़ा भी कृति और आयुष्मान के साथ जमकर नाचा। हालांकि इस संगीत में अचानक गेट क्रैश करने पहुंची कृति इससे पहले काफी नवर्स हो रही थीं, जबकि आयुष्मान ने कहा कि वह यह पहले भी कर चुके हैं। आयुष्मान ने कहा, ‘मैं यह पहली बार नहीं कर रहा हूं, मैने बचपन में कई शादियां गेट क्रैश की हैं।’ जबकि कृति ने कहा, ‘ मैंने ऐसा कभी नहीं किया है।
![]()














Leave a Reply