Advertisement

सरकार ने बढ़ाई IT रिटर्न भरने की तारीख

नई दिल्ली। आयकर रिटर्न फाइल (ITR) फाइलिंग का आज आखिरी दिन था, लेकिन अब सरकार ने यह ताऱीख बढ़ा दी है। अब सरकार ने रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 5 अगस्त कर दी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि यह तारीख नहीं बढ़ेगी। आज आयकर भरने के अंतिम दिन था लेकिन लोगों को आज भी ऑनलाइन कई दिक्कतें आई। बता दें कि पिछले दो दिनों में आईटीआर भरने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन आयकर रिटर्न भरने में हुई दिक्कतों को बाद माना जा रहा है कि सरकार लोगों की सुविधा के लिए यह तारीख बढ़ा रही है।

आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख सरकार ने शनिवार, 5 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि यह तारीख नहीं बढ़ेगी। आज आयकर भरने के आखिरी दिन था लेकिन लोगों को आज भी ऑनलाइन कई दिक्कतें आई। बता दें कि पिछले दो दिनों में आईटीआर भरने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऐसे में उन करदाताओं को भी भारी राहत मिली है जिन्होंने किसी कारण से अब तक रिटर्न नहीं भरा था और आज आखिरी दिन भी भर पाने में सक्षम नहीं थे। आयकर विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘करदाताओं के सामने आ रही मुश्किलों के मद्देनजर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की मियाद 5 अगस्त, 2017 तक बढ़ा दी गई है।’ इसके अलावा पैन कार्ड को आधार से 31 अगस्त तक लिंक कर सकते हैं।

इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से खबर आई थी कि 2016-17 का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए सोमवार आखिरी तिथि है और इसमें किसी तरह की ढील देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

अधिकारी ने कहा था, ‘आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। विभाग के पास इलेक्ट्रॉनिक रूप में पहले ही दो करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की है।’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *