Advertisement

दावत -ए- इफ्तार का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। हर साल की तरह इस वर्ष भी समाजसेवक व ट्रेड यूनियन नेता मो. फारूक द्वारा रमजान शरीफ के पावन महीने में 27वें रोजा को इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। 23 जून को कथारा ऑफिस कॉलोनी में हुए दावत -ए- इफ्तार में सर्वधर्म संभव की झलक देखने को मिली।

यूनियन नेता मो. फारूक द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। इस पार्टी में दर्जन भर लजीज पकवानों के साथ फल -फ्रूट का शानदार संगम था। इफ्तार के बाद नमाज की अदायगी की गई, वहीं क्षेत्र के गणमान्यों ने ईद को शांति और भाईचारगी का प्रतीक बताते हुए क्षेत्र की तरक्की, अमन व्‌ शांति की कामना की।

इफ्तार पार्टी में ट्रेड यूनियन नेता मोहम्मद इसराफिल उर्फ बबनी, जिप सदस्य गुल शरीफ, रामजी सिंह यादव, मो फारूक, मो. जानी, जद्दू यादव, मो. कलीम, इस्लाम अंसारी, हाजी मो. इलियास के अलावा कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार सिंह, श्रमिक नेता वरुण सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार आस, आशीष चक्रवर्ती, गणेश गोप, राजू सिंह, लालचंद गोप, मोहम्मद इब्राहिम, शमीम अख्तर, अय्यूब अंसारी, इस्लाम बाबू, राजेंद्र सागर, बासू, बिंदुचंद हेम्ब्रम, शकील बाबू, सुनिल यादव, राय डेनियल आदि शामिल थे। इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में मोहम्मद फहीम और उसके साथियों ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *