Advertisement

योग दिवस पर बॉलीवुड सितारों का योगासन

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को फिटनेस मंत्रा दिया और अपनी फोटो भी शेयर किया। बता दें कि 21 जून, 2015 से हर साल इसी दिन अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल दुनियाभर में तीसरा योग दिवस मनाया गया है। दुनिया भर के 180 देश यह दिवस मना रहे हैं।

बॉलीवुड और फिटनेस का बड़ा गहरा साथ है। आजकल हर स्‍टार फिटनेस पर खासा ध्‍यान देता है। बुधवार को दुनियाभर में मनाए गए इंटरनेशनल योगा डे पर भी फिटनेस के दीवाने सितारों ने अपने ही अंदाज में योगा डे की शुभकामनाएं दी।

https://www.instagram.com/p/BVltQcQnnCf/?taken-by=bipashabasu

https://www.instagram.com/p/BVlvOPsgLIT/?taken-by=iamksgofficial

बिपाशा बासु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी ऐसे ही सितारों में से एक हैं जिनके लिए फिटनेस काफी जरूरी है। करण सिंह ग्रोवर ने अपने पत्‍नी बिपाशा बासु के साथ एक योग पोज का फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। ऐसा ही फोटो बिपाशा बासु ने भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/BVlh8bwlX-f/?taken-by=team_kangana_ranaut

वैसे तो कंगना रनौत सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन योगा डे की शुरुआत कंगना ने कैसे की यह सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। #TeamKanganaRanaut नाम इंस्‍टाग्राम अकाउंट द्वारा कंगना की योग करती हुई कुछ फोटो शेयर की गई हैं।

https://www.instagram.com/p/BVliQ1PhE2p/?taken-by=theshilpashetty

शिल्‍पा शेट्टी कुंद्रा, अपने योगा रुटीन को लेकर काफी स्ट्रिक हैं और वह अपनी योग आसनों की एक सीडी भी लॉन्‍च कर चुकी हैं। योग दिवस के अवसर पर शिल्‍पा शेट्टी ने बकासन करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया है और सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *