Advertisement

3 हजार छात्रों से मिलेंगे नगरसेवक शिवगण

मुंबई। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी भाजपा नगरसेवक महादेव शिवगण दसवीं और बारहवीं में अच्छे अंकों से पास हुए छात्रों से मिलने व उन्हें प्रोत्साहित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2015-16 में उन्होंने मनपा परिमंडल पांच के हद में करीब दो हजार उर्त्तीण छात्रों से मिले थे। इस वर्ष शिवगण का लक्ष्य 2500 से 3000 छात्रों को प्रोत्साहित करना है।

मिली जानकारी के अनुसार वाशीनाका स्थित म्हाडा कालोनी में रहने वाली तुलसुलकर माधवी भानुदास ने शैक्षणिक वर्ष 2016-17 दसवीं की परीक्षा में 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल में सबसे आगे रही हैं। जनता वेलफेयर मराठी स्कूल की छात्रा माधवी को भाजपा नगरसेवक महादेव शिवगण ने उनके निवास पर जाकर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर नगरसेवक के साथ शरीफ कादर शेख, रवि केदारे आदि मौदूद थे। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि मनपा वार्ड क्रमांक 154 के भाजपा नगरसेवक आर्थिक तंगियों से जूझने वाले छात्रों को विषयों के बारे में जानकारी देने के साथ -साथ जरूरतमंदों को सहयोग भी करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *