Advertisement

‘हसीना’ में श्रद्धा का डेडली लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। इस पोस्टर में श्रद्धा लोगों की भीड़ में बुर्के में खड़ी नज़र आ रही हैं। श्रद्धा कपूर के इंप्रेसिव लुक के साथ-साथ पोस्टर पर एक टैग लाइन भी लिखी है जो ‘हसीना पारकर’ का एक छोटा सा इंट्रो दे रही है। पोस्टर पर लिखा है, ‘अट्ठासी केसेज दर्ज पर कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार’।

अपूर्व लखिया निर्देशित फिल्म ‘हसीना’ में श्रद्धा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर करेंगे। यह सिद्धांत की डेब्यू फिल्म होगी। यह पहली फिल्म होगी जिसमें ये दोनों भाई-बहन साथ नज़र आएंगे। सिद्धांत के अलावा अंकुर भाटिया और शरमन जोशी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *