Advertisement

खरसांवा गोलीकांड में मृत आदिवासियों को दी श्रद्धांजलि

अजित जायसवाल/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarwar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के करमा चौकी एवं चांदो पंचायत के गर्री में आदिवासी समाज द्वारा 1 जनवरी की देर शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एकीकृत बिहार राज्य (Bihar state)  के खरसांवा (वर्तमान झारखंड) में ओड़ीसा मिलिट्री फोर्स द्वारा 1948 के 1 जनवरी को गोलीकांड में मारे गए निर्दोष आदिवासियों को केंडल जलाकर भावभीनी श्रधांजलि दी गयी।
मालूम हो कि एकीकृत बिहार से खरसावां, सिंहभूम को उड़ीसा में विलय किये जाने का हजारो की संख्या में जमा हुये आदिवासी समूह डटकर विरोध जता रहे थे। आंदोलन में हजारों की संख्या में जुटे निरीह आदिवासियों पर उड़ीसा पैरा-मिलिट्री फोर्स ने उनपर बर्बरता पूर्वक फायरिंग की और मौत के घाट उतारा था। उस लोमहर्षक घटना की 72 वर्ष बीत गए। उस दिन से आजतक प्रतिवर्ष 1ली जनवरी को आदिवासी समाज के लोग काला दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
चांदो पंचायत के गर्री में आयोजित सभा मे आदिवासी नेता अशोक मुर्मू ने कहा कि उस विभत्स गोलीकांड में शहीद हुए अमर वीरों के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर चांदो में पूर्व मुखिया सारोति देवी, अजित मुर्मू, दिनेश सोरेन, ओमप्रकाश टुडू, बरुन मुर्मू, गुलाबी देवी, सावित्री मुर्मू, शिवलाल किस्कू, जीतराम टुडू, गुडू हांसदा, राम किस्कू, सीता मुर्मू, निजाम अंसारी आदि जबकि करमाचौकी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मनीराम सोरेन, सहदेव मुर्मू, रामलाल मुर्मू, मनसु मांझी, रामप्रसाद हांसदा, राजू सोरेन सहित अनेको युवक व छोटे बच्चे शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *