Advertisement

बोपन्ना ग्रैंडस्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय

भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडा की जोड़ीदार गैब्रिएला डाब्रोवस्की ने जर्मनी की ग्रोएनेफील्ड और कोलंबिया के राबर्ट फारा को हराकर फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल का खिताब अपने नाम कर लिया है। बोपन्ना-डबरोस्की की जोड़ी ने ग्रोएनफेल्ड-फराह की जोड़ी को जीन सेट तक चले मुकाबले में 2-6,6-2, 12-10 से मात दी।

पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद बोपन्ना-डबरोस्की को जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया। इसके बाद तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। टाई ब्रेकर तक खिंचे सेट में बोपन्ना की टीम ने 12-10 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

यह बोपन्ना के करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले बोपन्ना साल 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी यूएस ओपन के पुरुषों के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे। वह टेनिस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय हैं।

बोपन्ना की ऐतिहासिक जीत के बाद सानिया मिर्जा ने उन्हें ट्विटर पर जीत की बधाई दी है। बता दें कि बोपन्ना से पहले केवल तीन भारतीय टेनिस खिलाड़ी ही ग्रैंडस्लैम जीत पाए हैं। इसमें लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा के बाद अब रोहन बोपन्ना का भी जुड़ गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *