एस.पी. सक्सेना/बोकारो। आम रहिवासियों को बैंकिंग सुविधाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 3 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पिंड्राजोरा में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के लगभग 100 रहिवासियों ने भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर डॉ पल्लवी कुमारी उपस्थित रहीं। मौके पर जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) बोकारो, वित्तीय समावेशन प्रभारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि तथा बैंक ऑफ इंडिया पिंड्राजोरा शाखा के शाखा प्रबंधक सहित अन्य बैंक अधिकारीगण मौजूद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं के तहत आमजनों को लाभान्वित करने के लिए आवेदन एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी की गई। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 50, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 28, अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत 22 तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत 20 आवेदन प्राप्त किए गए। इसके अलावा 45 लाभार्थियों का री-केवाईसी, 10 केसीसी जनरेशन तथा 26 नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजनों से बीमा, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की। वहीं, जिला अग्रणी प्रबंधक ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रहिवासियों को बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
![]()













Leave a Reply