Advertisement

स्वांग की रितिका ने डीएवी नेशनल गेम्स में जीता कांस्य, महिला समिति ने किया सम्मान

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी स्वागं की छात्रा रितिक ने नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन की है। महिला समिति स्वांग ने एक नवंबर को रितिका को सम्मानित किया।

जानकारी देते हुए समाजसेवी सह सीसीएल कर्मी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोमिया प्रखंड के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग की छात्रा स्वांग वन सी कॉलोनी रहिवासी ऋषि कांत दुबे की पुत्री रितिका कुमारी ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कहा कि रितिका ने अंडर-14 गर्ल्स हाई जंप स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय सहित स्वांग कॉलोनी और सीसीएल परिवार में हर्ष का माहौल है।

ज्ञात हो कि, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी हिस्सों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए थे। यहां भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी अपने राज्य में क्लस्टर और जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहुंचे थे। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में बेहतर प्रदर्शन करना निश्चित रूप से एक बड़ी चुनौती थी।

रितिका की इस गौरवशाली उपलब्धि के सम्मान में एक नवंबर को महिला समिति स्वांग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रितिका को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति की महिलाओं ने रितिका के उज्जवल भविष्य की कामना की और उसे आगे भी इसी तरह मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और कॉलोनी वासियों ने रितिका को बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *