प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड अधिविद परिषद द्वारा आयोजित जेटेट परीक्षा के आलोक में उपयुक्त बोकारो द्वारा जारी पत्र के तहत एक नवंबर को जिले के पेटरवार प्रखंड के खास पेटरवार की दो विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार जिले के 102 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को दोनों पाली में परीक्षा देनी थी, जिसमें पेटरवार के दो परीक्षा केंद्र में मात्र 1034 परीक्षा शामिल हुए, जबकि 168 अनुपस्थित रहे।
अधिकृत रूप से मिली जानकारी अनुसार पेटरवार स्थित +2 उच्च विद्यालय में प्रथम पाली (9.30 से दोपहर 12 तक) की परीक्षा में 408 में 324 ने परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 84 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली अपराह्न 2 से 4.30 की परीक्षा में 193 में 186 ने परीक्षा दी, जबकि 07 अनुपस्थित रहे। इसी तरह पेटरवार की लीला-जानकी पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में 408 परीक्षार्थियों में 334 ने परीक्षा दी, जबकि 74 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 193 में 190 ने परीक्षा दी, 03 अनुपस्थित रहे।
उक्त आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए +2 उच्च विद्यालय के एचएम राजदेव साहू एवं लीला- जानकी पब्लिक स्कूल की एचएम शर्मीला चौधरी में *जगत प्रहरी* को बताया कि दोनों पाली की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों केंद्रों में फ्लाइंग स्कार्ट बतौर गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने निरीक्षण किया, जबकि केंद्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेवारी बतौर पूरी सतर्कता बरती है।
![]()













Leave a Reply