प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनु-पेटरवार मार्ग पर उलगड्डा में 31 अक्टूबर को एक एर्टिका गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवको को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवर युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से पेटरवार उपेल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये रांची रेफर कर दिया गया। वहीं घायल युवक में एक का नाम अंकित कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष, पिता अजीत लोहानी और दूसरे घायल युवक का नाम अभिजीत कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष पिता धरंजय नायक जो पेटरवार के रहने वाले है। वहीं एर्टिका गाड़ी नम्बर JH04AC/ 2716 बताया जा रहा है। घायलों के इलाज के समय स्वरूप सहाय, पंकज सिन्हा, बब्लु कुमार, गब्बू सिन्हा, मिथलेश कुमार, रूपचंद महथा, गजानंद प्रसाद, कमलेश केवट, राजू महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply