एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के 8 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधन की ओर से 31 अक्टूबर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में ढोरी जीएम राजीव कुमार सिंह सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया।
मौके पर जीएम सिंह ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। लेकिन सेवानिवृत्त तो एक निश्चित समय में होना ही पड़ता है। परंतु ईमानदारीपूर्वक कार्य करते हुए विदाई भी अपने आप में एक उपलब्धि से कम नहीं है। अब जीवन का शेष समय परिवार के साथ पूरी तरह से बेहतर से बिताएं, यही शुभकामना मेरी ओर से है।
विदाई समारोह का संचालन वरीय प्रबंधक एचआर सुरेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार व रमेश कुमार, यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, विनय सिंह, विकास सिंह, जयनाथ मेहता, महारुद्र सिंह आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply