रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने जिला के हद में गोमिया भ्रमण के दौरान जिले के अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ शिक्षकों में से एक संतोष कुमार सिंह को उनके आवास पर अंगवस्त्र एवं लेखनी भेंटकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि सिंह +2 उच्च विद्यालय गोमिया में अंग्रेजी विषय के वरीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक पद पर कार्यरत होकर अपनी भूमिका का निर्वहन लंबे समय से करते रहे हैं। मृदुभाषी एवं सर्वगुण संपन्न सिंह ने कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण एवं ई-कंटेंट निर्माण कर बोकारो समेत पूरे राज्य के विद्यार्थियों के हित में अंग्रेजी समेत गणित एवं तार्किक क्षमता विषय में अध्यापन किया। उन्होंने ऑनलाइन गूगल शीट के माध्यम से भी लाइव टेस्ट का आयोजन किया, जिससे जिला एवं राज्य के हजारों विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
बताया जाता है कि शिक्षक सिंह द्वारा अंग्रेजी विषय में बनाए गए ई कंटेंट आज भी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। संघ के सचिव झा ने सिंह के इन गुणों की सराहना की एवं उन्हें आदर्श शिक्षक करार दिया। डॉ झा ने कहा कि जिले के शिक्षकों को विद्यार्थियों के हित में लगातार सकारात्मक प्रयत्न करने की जरूरत है, ताकि बोकारो जिला राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करे तथा नूतन नवाचार एवं शिक्षण से देश को नेतृत्व प्रदान करे। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका शशिकला सिंह, स्वर्णलता, समृद्धि सिंह, श्रेयसी सिंह, कृष्णा नंद झा, श्रेयस कुमार सिंह, आर्या झा समेत अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply