प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव की सार्वजनिक धर्मस्थल मंडपवारी चौक स्थित श्रीहरिमंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर 25 अक्टूबर की रात मां कोजागर लखी माता (लक्ष्मी) की पूजा विधि-विधान से की गई।
जानकारी के अनुसार आचार्य संतोष चटर्जी ने भाई संजय चटर्जी, भतीजा राजेश चटर्जी, पुत्र आनंद चटर्जी आदि के सहयोग से समस्त विधान संपन्न किए। ग्राम को स्वर्णवणिक (बंगला भाषी) परिवार सहित कई मुहल्ले की व्रतधारी माताएं यहां आकर क्रमवार मां लखी (लक्ष्मी) की पूजा-अर्चना की।
पूजा स्थल पर शिवकुमार पॉल सहित अंजनी पॉल, महावीर नाथ पॉल, महावीर पॉल (लादू), गौरी नाथ डे, सुदाम पॉल, फनी डे, मनीष पॉल, मनीषा कुमारी, मिष्टी कुमारी, सोमनाथ पॉल, टुकटुक कुमारी, बुलबुल कुमारी, आस्था कुमारी, विनीत डे, अभिषेक पॉल, अंशु पॉल, लडडू, लल्ला आदि पूरी तरह सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply