तमिलनाडु के वेल्लोर से एस. पी. सक्सेना। शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का त्योहार दक्षिण भारत के तमिलनाडु के प्रमुख शहर वेल्लोर में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां रह रहे बंगाली परिवार द्वारा माता नौ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव से माँ जगदंबे की पूजा की जा रही है।
वेल्लोर भ्रमण के क्रम में बीते 18 एवं 19 अक्टूबर को चेन्नई-बेंगलुरु (कर्नाटक) मार्ग पर वेल्लोर के हाइवे से सटे एक कॉलोनी के बिचोबीच यहां रह रहे दर्जनों बंगाली परिवार द्वारा नवरात्रा को लेकर भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। पूजा पंडाल में बंगाली पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजन कार्य करायी जा रही है। आसपास के श्रद्धालू प्रतिदिन सुबह पुष्पांजलि करते देखे जा रहे है।
साथ हीं संध्या बेला में संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष व् बच्चे भाग लेकर माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। इस क्रम में देश के कई हिस्सों सहित बांग्लादेश तथा नेपाल से अपना इलाज कराने सीएमसी वेल्लोर आये मरीज परिजनों के साथ पूजा पंडाल पहुंचकर माता के प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर स्वास्थ्य सुख तथा शांति, समृद्धि की कामना करते देखे जा रहे है। साथ हीं श्रीदुर्गा पूजा समिति द्वारा तैयार भोग खिचड़ी ग्रहण कर रहे है।
![]()













Leave a Reply