Advertisement

महानवमी के अवसर पर माँ विंध्यवासिनी के दरबार में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र के नौवे दिन 19 अक्टूबर मां सिद्धिदात्री के पूजन के पावन पर्व महानवमी के अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के हद में स्थित माँ विंध्याचल धाम पहुंचे।

उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व सांसद पांडेय ने माँ विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन कर माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं लोक कल्याण की मंगल कामना की। कहा कि महानवमी के अवसर पर पंडित अमित त्रिपाठी के सानिध्य में पूर्व सांसद ने हवन-पूजन किया तथा नौ कन्याओं को प्रसाद रूपी भोजन कराया। साथ हीं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि माँ भगवती की कृपा से समाज में सुख-समृद्धि और सद्भावना बनी रहती है। माँ विंध्यवासिनी समस्त भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करें तथा सभी को शक्ति, समृद्धि एवं उन्नति का आशीर्वाद प्रदान करें। इस पावन अवसर पर समाजसेवी नंद तिवारी, सहयोगी राजाराम पाल, पंडित शिवजी तिवारी सहित अन्य दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *