एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ जिला के हद में भुरकुंडा स्थित ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एम्प्लॉइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल अरगड्डा स्थित कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है।
मामले में कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव शांता कुमार (37 वर्ष) पिता रामचन्द्र राम, रहिवासी सीसीएल कैम्प जीएम कॉलोनी भुरकुंडा ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दी है। उक्त जानकारी ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर पासवान ने दी। बताया कि थाना में दिए गये लिखित तहरीर के अनुसार 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 7 बजे जब क्षेत्रीय सचिव शांता कुमार ऑफिसर कॉलोनी के आवास क्रमांक-सी58/09 स्थित कार्यालय का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि कार्यालय से सामान चोरी हो गया था।
चोरी गए सामानों में 3 स्टील चेयर, 2 वीआईपी कुर्सी, 2 सेंटर टेबल, एक लकड़ी टेबल, पानी रखने का जार, कार्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पूरे कार्यालय की वायरिंग उखाड़ कर ले जाना शामिल है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि रामगढ़ पुलिस ने आवेदन के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
![]()













Leave a Reply