रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गिरिडीह सांसद के निर्देशानुसार सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के विभिन्न पूजा मंडपों में पहुंचकर दुर्गा पूजा समितियों को सहयोग राशि प्रदान की। मौके पर उन्होंने कहा कि सांसद के इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा के आयोजन में समितियों को सहयोग देना तथा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में योगदान देना है।
बताया जाता है कि इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने प्रखंड के हद में नावाडीह, बस्तेजिया, गुंजरडीह, बिरनी, कंचनपुर, दहियारी, भेंडरा, बरई, हरलाडीह व पेंक स्थित दुर्गा पूजा मंडपों में पहुंचकर आयोजन समितियों के सदस्यों से मुलाकात की और पूजा की तैयारियों एवं आयोजन से संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने सांसद की ओर से पूजा समितियों को सहयोग राशि सौंपी, ताकि पूजा, अर्चनादि के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग मिल सके। इस मौके पर आजसू नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, बॉबी पटेल, भागीरथ महतो, विजय महतो, जगरनाथ महतो, दीपू अग्रवाल, विक्की कुमार सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply