Advertisement

ठेका मजदूरों ने मांगों को लेकर बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस में किया प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के ब्लास्ट फर्नेस मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 29 सितंबर को हिंद मजदूर सभा से संबद्ध क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के तत्वावधान में ठेका मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ब्लास्ट फर्नेस-2 से रैली के रूप में शुरू होकर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन पर मजदूर हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन की मांग करने वाले मजदूरों को छंटनी के नाम पर काम से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल और सेफ्टी हाजिरी को लेकर भी अलग-अलग नियम लागू होने की बात कही।

उन्होंने कार्यस्थल पर प्रदूषण और डस्ट की समस्या तथा पीपीई की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया है। एक सप्ताह में सकारात्मक पहल नहीं होने पर मजदूर आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन को आरके सिंह, शशि भूषण, विपिन कुमार सिंह, अंबेडकर कुमार, संतोष कुमार, मनोज ठाकुर, बासुदेव कुंभकार, उत्तम मिश्रा, विनय कुमार, प्रमोद कुमार और देवेंद्र भगत समेत अन्य ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *