Advertisement

पूर्व मुखिया की पहल पर चापाकल में लगा नया पाइप, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत के चौबे टोला स्थित दुर्गा मंदिर एवं अंबाटोला में मनोज तुरी के घर के सामने लगे चापाकल में सड़े-फटे पाइप को हटाकर नया पाइप लगवाया गया। यह कार्य पंचायत के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार की पहल पर कराया गया। इस दौरान पूर्व मुखिया स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।

उनके साथ वार्ड सदस्य तनवीर आलम, समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सुनील कुमार चौबे, आजाद अंसारी, मनोज तुरी, मिन्हाज अंसारी एवं अर्जुन कुमार तुरी सहित कई ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे। ज्ञात हो कि चापाकल का पाइप सड़ जाने और फट जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पूर्व मुखिया कपरदार ने पहल की और पुराने पाइप को हटवाकर नया पाइप लगवाया। इससे स्थानीय रहिवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार ने कहा कि
ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। पेयजल रहिवश्कयों की बुनियादी जरूरत है। चापाकल का पाइप सड़ने और फटने के कारण क्षेत्र के रहिवासियों को परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए हमने नया पाइप लगवाने की पहल की। आगे भी पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

वार्ड सदस्य तनवीर आलम ने कहा कि चापाकल खराब होने से स्थानीय रहिवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। पूर्व मुखिया ने पहल कर नया पाइप लगवाया है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि गांव की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए इस तरह की पहल जरूरी है। पूर्व मुखिया ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए चापाकल में नया पाइप लगवाया है। यह सराहनीय प्रयास है। रहिवासी सुनील कुमार चौबे ने कहा कि चौबे टोला स्थित दुर्गा मंदिर के चापाकल का पाइप खराब होने से परेशानी हो रही थी।

पूर्व मुखिया की पहल से नया पाइप लगने पर सुविधा होगी। आजाद अंसारी ने कहा कि पेयजल की समस्या आमजनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। चापाकल में नया पाइप लगने से आसपास के रहिवासियों को राहत मिलेगी। मनोज तुरी ने कहा कि मेरे घर के सामने लगे चापाकल का पाइप सड़कर खराब हो गया था। इससे पानी लेने में परेशानी हो रही थी। पूर्व मुखिया ने पहल कर नया पाइप लगवाया, जिससे हम सभी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। मिन्हाज अंसारी ने कहा कि गांव में पेयजल की समस्या का समाधान होना जरूरी है। अर्जुन कुमार तुरी ने कहा कि चापाकल का पाइप खराब होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही थी। पूर्व मुखिया की पहल पर नया पाइप लगाया गया है। इससे राहत मिलेगी।

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने चापाकल में नया पाइप लगवाने की पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह गांव की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी पहल जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *