Advertisement

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव ने किया नामांकन, चुनावी सरगर्मी तेज

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 29 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी। पहले दिन लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। वे जिला के हद में मढ़ौरा के जादो रहीमपुर के रहिवासी हैं। नामांकन निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न किया गया।

गौरतलब है कि भाग तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले आते हैं। निर्वाचन कार्यालय सारण (छपरा) के अनुसार इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आगामी 6 अक्टूबर है। नामांकन-पत्रों की समीक्षा 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा बताया गया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *