रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जीजीएसईएसटीसी) बोकारो की छात्रा शहनाज फरहीन ने एमबीए की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उन्हें विश्वविद्यालय परीक्षा में 9.21 सीजीपीए प्राप्त करने पर एमबीए की डिग्री के साथ स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्रदान किया गया।
यह सम्मान झारखंड राज्यपाल के एस. गंगवार के हाथों शहनाज फरहीन को प्रदान किया गया।
जीजीएसईएसटीसी के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने 28 सितंबर को गोल्ड मेडलिस्ट शहनाज फरहीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके, शिक्षकों और पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि शहनाज की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
ज्ञात हो कि दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग और एमबीए पाठ्यक्रमों के 320 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। सोसाइटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने भी शहनाज को साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()













Leave a Reply