रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड को बोकारो में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भारतीय उद्योग मजदूर संघ के महामंत्री कुमार अमित ने अपने आवासीय कार्यालय में बीएसएल एवं ठेका कर्मियो के साथ सुना।
कार्यक्रम के उपरांत बीयूएमएस के वरीय उपाध्यक्ष रामा अवतार की अध्यक्षता में यूनियन की बैठक की गयी, जिसका संचालन संयुक्त महामंत्री अशोक कुमार ने किया। जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा नेता सह यूनियन महामंत्री कुमार अमित ने बीएसएल कर्मियों को मिलने वाले बोनस, मजदूरों के विभिन्न समस्याओं एवं समाधान आदि की विस्तार से चर्चा की।
धन्यवाद ज्ञापन बीयूएमएस मंत्री योगेन्द्र कुमार ने किया।
मौके पर यूनियन के संयुक्त महामंत्री जन्मजय गोस्वामी, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, मीडिया प्रभारी लालबाबू, कार्यसमिति सदस्य धनराज, गोविन्द रविदास, शैलेश, ईआरएस शाखा अध्यक्ष पवन, राहुल, नरेश, सुजीत, अजय, रितेश, अशोक महली आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply