रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रेल यात्रा के दौरान महिला यात्रियों, विशेषकर माताओं और शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब चास की ओर से बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ब्रेस्टफीडिंग बूथ का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन 28 सितंबर को रोटरी जिला पाल अन्नु नारंग, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनित सिंह और सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अंकिता सिंह ने किया। मौके पर स्टेशन मास्टर संतोष नायक भी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और निजी स्थान उपलब्ध कराना है। सहायक जिला पाल पूजा बैद और निरुपमा सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे यात्रा करते हैं। सार्वजनिक स्थान पर शिशु को स्तनपान कराने में माताओं को कई बार असुविधा और संकोच का सामना करना पड़ता है। इसी जरूरत को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।
रोटरी जिला 3250 की जिला पाल अन्नु नारंग ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाएं विकसित करना है, जिनका सीधा लाभ आमजनों को मिले। एआरएम विनित सिंह ने पहल की सराहना करते हुए इसे माताओं के सम्मान, सुविधा और शिशुओं के स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। क्लब सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा कि यह पहल अन्य संस्थाओं को भी जनहित में ऐसी सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।
![]()













Leave a Reply