रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के भस्की पंचायत के रोरीया गांव स्थित सामुदायिक भवन में 27 सितंबर को ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार महतो तथा संचालन आनंद कुमार महतो ने किया।
बैठक में समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष गंगाधर महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो एवं भस्की पंचायत के मुखिया मंटु राम मरांडी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमलेश्वर ठाकुर, युसुफ मियां, नितेश करमाली, जगदम महतो, राजेश महतो, श्यामलाल मांझी, घनु महतो, रामलाल मांझी, नंदलाल महतो, नागेश्वर महतो, अर्जुन महतो, रथू राम महतो, राजू महतो, मंटू महतो, बहादुर महतो, शत्रुघ्न महतो, नेहरू महतो, चैता महतो, अरविंद महतो, भूखल महतो एवं मंटु मुंडा समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं पूनम देवी, गीता देवी, रेखा देवी, नुनिता देवी, वीणा देवी, सीमा देवी एवं प्रतिमा देवी ने भी बैठक में भाग लिया। बताया जाता है कि उक्त बैठक में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वन प्रबंधन और संरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
![]()













Leave a Reply