रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के राजकीय गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल पिपराडीह में विद्यार्थियों के बीच तंबाकू एवं निकोटीन के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेम नारायण और सीएचओ पूनम कायम ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटीन सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निकोटीन अत्यधिक नशे की लत लगाने वाला पदार्थ है, जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। कम उम्र में इसका सेवन बच्चों एवं किशोरों के विकसित हो रहे मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
जिला परामर्शी एनटीसीपी मोहम्मद असलम ने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कहा कि लंबे समय तक इसके सेवन से कैंसर, हृदय और फेफड़ों संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू और निकोटीन उत्पादों से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
![]()













Leave a Reply