ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर में चांपी स्थित लोहा पुल के समीप बीते 24 सितंबर की रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बताया जाता है कि एक काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक-JH02BP/8055 अनियंत्रित होकर सीधे बीच नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर फिसलन होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन पलटते हुए नहर के पानी में चली गई। रहिवासियों के अनुसार दो वाहन सवार उसमें फंस गए थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। स्थानीय थाना में थाना प्रभारी भजन लाल महतो को सुूचना दी गयी।
सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर दोनों सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में वाहन सवार किसी को किसी प्रकार की चोट या क्षति नहीं हुई। सभी सुरक्षित बाहर निकल गए।
सूत्रों के अनुसार उक्त वाहन जिला के हद में बालीडीह जैनामोड़ के टांड़ मोहनपुर रहिवासी रोहित कुमार और बबलू कुमार का बताया गया। जिसे दूसरे दिन 25 सितंबर की दोपहर नहर से निकाल कर गाड़ी स्वामी को सौंप दिया गया। उक्त जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने दी।
![]()













Leave a Reply