रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से अमरेश कुमार महतो को पुनः बोकारो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। महतो के पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। संगठन की ओर से दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देनेवालो का सिलसिला जारी है।
ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में कसमार रहिवासी अमरेश कुमार महतो को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को बोकारो जिले में मजबूती मिली है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने को देखते हुए उन्हें एक बार फिर जिले की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक है।
बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि महतो के पुनः जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन को विस्तार देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य किए जाने की उम्मीद जताई गई। जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने 24 सितंबर को एक भेंट में संगठन के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दोबारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के विश्वास के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करेंगे। कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को पंचायत एवं गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक प्रयास से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में युवाओं की बड़ी भागीदारी है और उन्हें सकारात्मक सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और आमजनों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की। पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने महतो को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके दोबारा नेतृत्व संभालने से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
![]()













Leave a Reply