Advertisement

दुर्गा सिंह घटवार मेमोरियल एकेडमी की गोड्डा कार्यक्रम में झुंझको टीम शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। दुर्गा सिंह घटवार मेमोरियल एकेडमी की गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव झुंझको शाखा के सदस्यों की टोली भी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार उक्त टीम में झुंझको शाखा के एकेडमी प्रभारी यमुना प्रसाद राय, सागर सिंह, दुलाल चंद्र राय, मनोज सिंह, अजय कुमार राय, शकुन राज, राजू सिंह आदि शामिल थे। जिन्होंने बीते 18 सितंबर को घर से गोड्डा के लिए निकले और लगातार दुमका, मयूरनाथ, रामगढ़, मोहनपुर, देवघर, मधुपुर, मार्गोंमुंडा आदि स्थलों का भ्रमण कर कार्यक्रमों में शामिल हुए।

बता दें कि, स्व. दुर्गा सिंह घटवार मेमोरियल एकेडमी का मुख्य उद्वेश्य शिक्षा एवं संस्कृति को बचाना तथा जन जागरूक अभियान के तहत गांव-गांव हरेक घरों में यह संदेश को पहुंचाना है। झुंझको में भी उक्त एकेडमी के नाम एक भव्य विद्यालय खोले जाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। झुंझको के प्रतिनिधियों ने गोड्डा से वापस लौटकर 23 सितंबर को *जगत प्रहरी* को बताया कि उक्त आयोजन में उन्हें काफी सम्मान मिला व पुरस्कृत भी दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *