Advertisement

कोनार नदी की तेज धार में बह गया 64 वर्षीय बुजुर्ग, तलाश जारी

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। झूमर देखकर लौटने के क्रम में कोनार नदी की तेज धार में 64 वर्षीय बुजुर्ग के बह जाने की सूचना है। गोताखोर एवं स्थानीय पुलिस की मदद से बुजुर्ग की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में आईईएल थाना के जोबाबेड़ा रहिवासी 64 वर्षीय मुंद्रिका यादव 23 सितंबर को कोनार नदी पार करने के दौरान नदी के तेज धार में बह गया। बताया जाता है कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गडके में करमा पर्व के अवसर पर वह झूमर देखने गया था। वापस जब लौट रहा था तभी नदी पार करने में वह बह गया।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव अभी भी तेज है। स्थानीय रहिवासियों को अरमो नदी धार की ओर बहने की आशंका रहिवासी अशोक यादव सहित अन्य का अनुमान है कि तेज पानी के बहाव में मुंद्रिका यादव घटनास्थल से आगे बहकर अरमो नदी की धार की ओर चले गए होंगे। इसी आशंका को देखते हुए नदी की आगे की धार और आसपास के संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है।

उक्त घटना के बाद जोबाबेड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में रहिवासी नदी किनारे पहुंचकर खोजबीन अभियान में सहयोग कर रहे हैं। परिजन लगातार अपने लापता सदस्य के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हैं। बताया जाता है कि मुंद्रिका यादव के नदी में बहने की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम और चिंता का माहौल है। उनकी पत्नी मंगरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन नदी किनारे बैठकर बुजुर्ग के वापस मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस एवं गोताखोरों और स्थानीय रहिवासियों की मदद से मुंद्रिका की तलाश जारी है। लगातार बारिश और नदी के तेज बहाव के बीच राहत एवं बचाव दल संभावित स्थानों पर खोज अभियान चला रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *