दूर हुई आसपास के राहगीर यात्रियों की परेशानी-मुख्य महाप्रबंधक
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में डीवीसी द्वारा निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन 23 सितंबर को किया गया। उद्घाटन डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया एवं वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया ने कहा कि बोकारो थर्मल में बस पड़ाव की आवश्यकता थी। आम राहगीरों सहित जनप्रतिनिधियों ने झारखंड चौक में बस पड़ाव बनवाने की मांग लगातार कर रहे थे। बस पड़ाव बनने के बाद अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले रहिवासियों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर, प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी, अधीक्षण अभियंता सरफराज शेख सहित प्रशांत कुमार, अंकित राज, उमैर रसीद व् अन्य अधिकारी व प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply