रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक (एमएमडीआर) 2026 के विरोध में कांग्रेस ने झारखंड में आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। इसे लेकर बीते 21 सितंबर को बोकारो सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कानून के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर अधिकार से जुड़ी है।
अंसारी ने कहा कि प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर पर धरना, प्रदर्शन, जनसंवाद और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन में आदिवासी, किसान, मजदूर, छात्र-युवा और स्थानीय समुदायों को जोड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े फैसलों में राज्य और स्थानीय रहिवासियों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा कि वे एमएमडीआर कानून से राज्य को फायदा होने की बात कहते हैं, लेकिन इसके संभावित नुकसान पर चर्चा नहीं करते। कांग्रेस ने आगामी 26 सितंबर को लोकभवन घेराव में बड़ी संख्या में रहिवासियों से शामिल होने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ पी. नैय्यर तथा जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply