रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा गांव में 22 सितंबर को करम घुसाईं पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने उपवास रखकर विधि-विधान से करम घुसाईं की पूजा-अर्चना की।
जानकारी के अनुसार पूजा के दौरान व्रतियों ने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। करम देवता की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न की। इस दौरान गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा। करम पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। देर रात तक पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
![]()













Leave a Reply