Advertisement

न्यू रॉयल क्लब सुखीया रोड द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का प्रतिमा विसर्जन

ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। श्रद्धा, भक्ति, उल्लास के साथ न्यू रॉयल क्लब सुखीया रोड द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का प्रतिमा विसर्जन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जमशेदपुर के टाटानगर के दस नंबर बस्ती सुखिया रोड स्थित न्यू रॉयल बॉयज क्लब द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीगणेश पूजा महोत्सव को लेकर स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा का 22 सितंबर को विधिवत जलाशय में विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा बैंड बाजा के साथ जुलूस निकलाकर नाचते, झूमते सभी उमंग दिखा रहे थे। श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा विसर्जन के क्रम में गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारा लगाया जा रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *