Advertisement

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने बेरमो के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी का किया स्वागत

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बैनर तले बोकारो जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी के नेतृत्व में 22 सितंबर को जिला के हद में बेरमो थाना के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नित्यानंद महतो से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने शॉल ओढाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर नये थाना प्रभारी का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी ने कहा कि नवनियुक्त थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से आमजनों के साथ -साथ स्वर्णकार व व्यावसायिक वर्ग में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। कहा कि स्वर्णकार संघ पुलिस-प्रशासन को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव सहयोग देगा।

​वहीं, थाना प्रभारी महतो ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक का सामंजस्य जरूरी है। कहा कि आम रहिवासियों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली अधूरी है। इसलिए सभी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कहा कि पुलिस से डरें नहीं। पुलिस अपराध एवं अपराधियों के लिए है, आम जनों के लिए पुलिस प्रशासन भी आम इंसान की तरह ही है। मौके पर संघ के प्रेम सोनी, कन्हैया सोनी, अनिल सोनी, शिवनंदन वर्मा, नवीन कुमार सोनी, शंकर सोनी, विश्वमार्यम कुमार आर्य, विकास वर्मा, अमन सोनी, रवि सोनी, राजेश सोनी, सुदर्शन सोनी, सुधीर सोनी, दीपक सोनी, विकास सोनी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *