Advertisement

एक जिला एक उत्पाद को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 21 सितंबर को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक जिला एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) के तहत उत्पाद चयन, कैटलॉग, नमूना एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को लेकर बैठक की।

बैठक में उपायुक्त ने आम आधारित उत्पादों की संभावनाओं पर विशेष रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम को केवल फल के रूप में नहीं, बल्कि प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के अवसर के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए कार्यशाला आयोजित कर उत्पादकों एवं संबंधित समूहों को प्रशिक्षण देने को कहा।

उन्होंने कहा कि हर घर में आय का एक वैकल्पिक स्रोत होना चाहिए। स्थानीय संसाधनों, कौशल एवं उपलब्ध अवसरों के आधार पर ऑन-फार्म व ऑफ-फार्म गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय सांस्कृतिक पहचान से जुड़े उत्पादों को भी आजीविका गतिविधियों से जोड़ने तथा जेएसएलपीएस की दीदियों एवं स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़ने पर जोर दिया। उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं बाजार उपलब्ध कराने को लेकर समेकित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार समेत संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *