Advertisement

दुर्गा पहाड़ी पर सीढ़ी निर्माण को ले ग्रामीणों का संकल्प, श्रमदान व् सहयोग की अपील

धर्म स्थल दुर्गा पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित दुर्गा पहाड़ी को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में ग्रामीणों ने सामूहिक पहल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहाड़ी तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए सीढ़ी निर्माण को लेकर जोहार बाबा बड़राव बड़पाहाड़ सेवा सुधार कमेटी की बैठक 21 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने कहा कि कसमार का दुर्गा पहाड़ी धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल है। कहा कि यहां सीढ़ी निर्माण होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को पहाड़ी तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की।
कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आने की जरूरत है।

कहा कि सामूहिक प्रयास से यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा सकता है। कोषाध्यक्ष पंचानन महतो ने कहा कि निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों एवं समाज के सक्षम जनों से अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की।
रहिवासी सृष्टिधर महतो ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी के विकास से स्थानीय रहिवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। फुलेश्वर महतो ने कहा कि धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व वाले इस स्थल को बेहतर स्वरूप देने के लिए ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने निर्माण कार्य में सहयोग का भरोसा दिलाया। सहदेव महतो ने कहा कि श्रमदान के माध्यम से ग्रामीण निर्माण कार्य को गति दे सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक रहिवादियों से श्रमदान में शामिल होने की अपील की। मानिक महतो ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी का विकास क्षेत्र की पहचान को मजबूत करेगा। इसके लिए सामूहिक सहयोग और एकजुटता आवश्यक है। प्रयाग महतो ने कहा कि सीढ़ी निर्माण से श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर आने-जाने में सुविधा होगी।

उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। रंजीत महतो ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए दुर्गा पहाड़ी का विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं एवं ग्रामीणों से आगे आकर सहयोग की बात कही। दयाल महतो ने कहा कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से पहाड़ी को व्यवस्थित धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने सभी से सकारात्मक सहयोग की अपील की। परमेश्वर महतो ने कहा कि विकास कार्यों में समाज की भागीदारी से कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरा होता है। उन्होंने सीढ़ी निर्माण में हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

हरजीवन महतो ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। इसके विकास से आने वाले समय में यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। संतोष महतो ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी के विकास के लिए ग्रामीणों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने श्रमदान और आर्थिक सहयोग के माध्यम से निर्माण कार्य को पूरा कराने पर जोर दिया। बैठक में सीढ़ी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। कमेटी की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों से श्रमदान एवं आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने भी सामूहिक रूप से निर्माण कार्य में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *