रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 21 सितंबर को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने डीएमएफटी पीएमयू एवं मीडिया मॉनिटरिंग टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएमएफटी पीएमयू द्वारा संचालित कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बेसलाइन सर्वे, डोर-टू-डोर एनसीडी स्क्रीनिंग, गोटरी बैंक, एजुकेशन एवं स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर गैप समेत अन्य बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने को कहा।
उपायुक्त झा ने मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सभी विभागों से प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर उसकी समीक्षा करने और समेकित रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही मासांत तक प्रेस सम्मेलन आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। बैठक में डीएमएफटी पीएमयू एवं मीडिया मॉनिटरिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply