Advertisement

समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए विजय अग्रवाल सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के बीएनआर होटल में टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सोशल इम्पैक्ट कॉन्क्लेव-2026 के अवसर पर एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संरक्षक सह समाजसेवी विजय अग्रवाल को झारखंड में समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि, विजय अग्रवाल लंबे समय से सेवा, समर्पण और मानवता के भाव के साथ जरूरतमंदों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। रांची के पुंदाग स्थित श्रीराधा-कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर, सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम तथा श्रीकृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में उनका सक्रिय योगदान रहा है। विशेष रूप से वे दिव्यांगजनों, निराश्रितों, असहायों एवं जरूरतमंद प्रभुजनों की सेवा में तन, मन और धन से समर्पित रहे हैं। आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के भोजन, स्वास्थ्य, देखभाल तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में भी उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहता है।

सम्मान समारोह में मिले इस सम्मान को समाजसेवी अग्रवाल ने सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा बताया। उन्होंने 21 सितंबर को भेंट में कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय जनों के जीवन में सहयोग और संवेदना के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना ही सच्ची समाजसेवा है। उनका सेवा कार्य मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *