रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कुरको गांव में सहयोगिनी संस्था की ओर से किशोरियों एवं युवाओं के लिए 19 सितंबर को जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, सही निर्णय लेने, अपनी बात रखने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित कर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने पर केद्रित था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने किशोरियों को जीवन कौशल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में कई तरह की परिस्थितियां आती हैं। ऐसे समय में सोच-समझकर सही निर्णय लेना जरूरी है। उन्होंने खेल और गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि सहयोगिनी संस्था कसमार प्रखंड के 7 पंचायतों के 30 गांवों में किशोरियों और महिलाओं के उत्थान तथा उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें अपने फैसले खुद लेने और आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल प्रशिक्षण से किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने जीवन की समस्याओं का बेहतर तरीके से सामना कर सकती हैं।

सहयोगिनी की एनिमेटर बिनीता देवी ने कहा कि किशोरियों के लिए जीवन कौशल सीखना बहुत जरूरी है। इससे वे अपनी बात खुलकर कह सकती हैं और मुश्किल समय में सही फैसला ले सकती हैं। उन्होंने किशोरियों से प्रशिक्षण में सीखी बातों को अपने जीवन में अपनाने और दूसरी किशोरियों को भी जागरूक करने की अपील की।
प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को जीवन कौशल के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने विचार साझा किए। मौके पर नाजमीन नाज, लाडली खातून, रुही प्रवीण, प्रतिमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुषमा कुमारी, चंपा कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, मनीषा कुमारी सहित अन्य किशोरियां उपस्थित रही।
![]()













Leave a Reply