प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के सार्वजनिक धर्मस्थल मंडपवारी चौक की ढलाई कार्य पूर्ण कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सार्वजनिक धर्मस्थल मंडपवारी चौक स्थित दक्षिणी भाग की शेष भूमि बासु पाल के दरवाजे से दीपक जायसवाल के दुकान तक की पीसीसी ढलाई 19 सितंबर को की गई। भूमि पूजन सह आधारशिला रखते हुए पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अपने नेतृत्व में कार्य शुरू करवाया।
इस अवसर पर मुखिया ने बताया कि यह कार्य काफी दिनों से लंबित था, जिसे पंचायत की 15वें वित्त आयोग की कोष से पूरी की गई। देर रात तक ढलाई होता रहा। मौके पर मुखिया कपरदार के साथ वार्ड सदस्य प्रसादी रजवार, लाभुक गोपाल पाल, मोहन पाल, बासु पाल सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply