Advertisement

लाभुक के खाते में जल मीनार की राशि समाहित, एजेंसी ठन-ठन गोपाल

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में लगे जलमीनार की राशि सीधे लाभुक के खाते में चला गया। लाभुक ने पैसे खर्च कर दिए। कार्य करनेवाले एजेंसी राशि प्राप्ति के लिए प्रयासरत है, लेकिन अबतक एजेंसी ठन-ठन गोपाल है।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में गोमिया प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र हुरलुगं पंचायत के नरकंडी गांव के कर्माटांड़ में बाबा केदारनाथ कंस्ट्रक्शन द्वारा जल मीनार लगाने का काम किया गया था। जल मीनार की कुल लागत 2 लाख 49 हजार रूपये बतायी जाती है। जलमिनार लगे 3 महीने बीत चुके हैं, बावजूद इसके संबंधित एजेंसी को लाभुक के द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

इस बावत एजेंसी का कहना है कि काम की प्रक्रिया स्थानीय मुखिया द्वारा लाभुक समिति चुनकर किया जाता है। इस कार्य में कर्माटांड़ रहिवासी मो. दिलशाद अंसारी को लाभुक चुना गया था। उसके खाते में पैसा आया, किंतु एजेंसी को अब तक मात्र 70 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं। शेष राशि लाभुक अपने पास रखकर रोज नए-नए बहाने बना रहा है। एजेंसी द्वारा पैसा मांगने पर देने की बात कहता है, किंतु देता नहीं है। एजेंसी ने बताया कि वह हैरान परेशान है कि लाभुक के मन में क्या चल रहा है।

संबंधित पंचायत के मुखिया से संपर्क करने पर बताया की बात हो रही है। मो. दिलशाद अंसारी ने पैसे खर्च कर दिए है। उसने कुछ दिनों में पैसे देने की बात कही है। वही इस संबंध में लाभुक मो. दिलशाद अंसारी से फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गयी पर कोई जवाब नहीं दिया गया। एजेंसी संचालक ठन-ठन गोपाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *