सत्यापन से सम्मान तक, अधिकारियों ने संभाली कमान, प्रमाण-पत्र व मोमेंटो वितरण
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए 5 सितंबर को बोकारो में आयोजित सम्मान समारोह को सफल बनाने में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं उनकी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विभिन्न प्रखंडों में आंदोलनकारियों के सत्यापन से लेकर उन्हें प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो उपलब्ध कराने तक की पूरी प्रक्रिया को अधिकारियों और कर्मियों ने तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।
जानकारी के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए जेएएस प्रोबेशनर, जिला प्रशासन के कर्मी एवं शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संबंधित प्रखंडों में आंदोलनकारियों के दस्तावेजों एवं विवरणों का सत्यापन किया। इसके बाद पात्र आंदोलनकारियों को सम्मान समारोह में प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करना राज्य के संघर्षपूर्ण इतिहास और आंदोलन में योगदान देने वालों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सत्यापन से लेकर सम्मान समारोह तक की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों ने समन्वय के साथ कार्य किया।
उन्होंने कहा कि जेएएस प्रोबेशनर, कर्मियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से प्रखंड स्तर पर सत्यापन कार्य को गति मिली। अधिकारियों एवं पूरी टीम ने जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आंदोलनकारियों को सम्मान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डीसी ने पूरी टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना की। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई थी। प्रखंडों में सत्यापन कार्य के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की जांच, विवरणों का मिलान और संबंधित प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह में चयनित आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक टीमों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।

आंदोलनकारियों को सम्मान मिलने से उनमें खुशी का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से कहा गया कि झारखंड के निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान देना समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी संदेश है। मुख्य कार्यक्रम बोकारो जिला मुख्यालय स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित किया गया था।
![]()













Leave a Reply