Advertisement

मंदिरों में श्रद्धा व् उत्साहपूर्वक मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्रद्धा-भक्ति से मंदिरों में की गईं बाल गोपाल की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पूरे पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। प्रखंड के अंगवाली तथा समीपस्थ क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को श्रद्धा-भक्ति से मनाई गई।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित श्रीहरिमंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा सार्वजनिक पूजा तथा व्रतधारी महिलाओं को पूजा कराई। सार्वजनिक पूजा कमिटी अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल सहित उनकी टीम के सभी सदस्य सक्रिय दिखे। एक श्रद्धालु अंग्रेज मिश्रा की मंदिर के ऊपर धार्मिक ध्वजा लगाने में विशेष सहयोग रहा। परम्परा अनुसार देर रात तक स्थानीय संकीर्तन मंडली द्वारा भजन, कीर्तन किया गया, इसके बाद खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भ्राता बलराम रूप में बालक आद्विक कुमार तथा बालकृष्ण के वेश में छोटा बालक आश्वित जायसवाल का अवतरण कराया गया। अन्य स्थल पर बालकृष्ण के रूप में श्रीतिक अवतरण हुए। अंगवाली के ही श्रीराम धाम मंदिर में गौरबाबा द्वारा पूजा की गई। यहां अनीता देवी, आशा चटर्जी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। पिपराटोला स्थित हनुमान मंदिर में भी जन्माष्टमी मनाई गई। यहां जद्दू नायक की अगुवाई में रामपद बाबा, राजेश चटर्जी ने पूजा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *