प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एसआईआर-26 को लेकर एनमेल मतदाताओं की दावे के निपटारे को लेकर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी तथा दक्षिणी पंचायत में 2 सितंबर को शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली उत्तरी तथा दक्षिणी पंचायत के बूथों पर 2 सितंबर को शिविर लगाये गए। जानकारी देते हुए बीडीओ महतो ने बताया कि दावों में लगभग डेढ़ सौ मतदाताओं के नाम शामिल था, पर बहुत सारे मतदाता या उनके परिवार वाले शिविर में आए ही नहीं। मौके पर संबंधित बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply